काफी सस्ता मिल रहा है Vivo का 8GB RAM और 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला दमदार ये स्मार्टफोन
वीवो (Vivo) ने हाल ही में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन (Mid-Range Phone) वीवो Y73 लॉन्च किया है, और खास बात ये है कि ग्राहक इसे अच्छी डील पर घर ला सकते हैं. दरअसल फ्लिपकार्ट (Flipkart) से जानकारी मिली है कि ग्राहक इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. कंपनी ने वीवो Y73 स्मार्टफोन की कीमत 20,990 रुपये रखी है, लेकिन फ्लिपकार्ट से खरीदने पर ग्राहक इसे 1,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं.


फ्लिपकार्ट पर फोन का एक बैनर देखा जा सकता है, जिससे मालूम हुआ है कि अगर कोई ग्राहक फोन खरीदने के लिए HDFC या Kotak क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ इसका 64 मेगापिक्सल का कैमरा भी है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस…
Vivo Y73 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वीवो का ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 8 जीबी की रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता हैं. वीवो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर चलता है.
फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Vivo Y73 स्मार्टफोन के रियर पर 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन के बैक में 2 मेगापिक्सल का Bokeh सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. फोन में फ्रंट कैमरे के तौर पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में ही फोन 61% तक चार्ज हो जाती है.

