July 30, 2026

दुखद खबर: पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर जताया दु:ख

20210530_161148

बिलासपुर: पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया है। बिलासपुर स्थित आवास में तड़के तीन बजे मेजर अटैक आया।


तबीयत बिगड़ते ही स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्थिव देह का मंगलवार दोपहर 12 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

वर्ष 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने रामाधार कश्यप ने विधानसभा में पर्चा फेंका था, जिस पर उन्हें सजा भी हुई थी। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

सीएम बघेल ने जताया दुख, कहा- राज्य निर्माण में उनका अहम योगदान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कश्यप के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।


You may have missed