May 4, 2026

बड़ी कार्रवाई: आईपीएस जीपी सिंह सस्पेंड..एसीबी छापे के बाद सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

IMG_20210701_100224

रायपुर। राज्य सरकार ने एडिशनल डीजी जीपी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एसीबी छापे के बाद जीपी कि खिलाफ सरकार ने यह कार्रवाई की है।


जीपी सिंह 94 बैच के आईपीएस हैं। एक जुलाई को सुबह उनके और उनके परिचितों के 15 ठिकानों पर एक साथ एसीबी ने रेड किया था। इसमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और उड़ीसा में एसीबी औ ईओडब्लू टीम दबिश दी थी।

छापे में जीपी के यहां 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। इसके अलावे खबर है सरकार विरोधी कुछ षडयंत्र के दस्तावेज एसीबी को मिले थे। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद निलंबित होने वाले वे चौथे आईपीएस होंगे। उनसे पहिले मयंक श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह को सरकार ने निलंबित किया था।


You may have missed