Raipur News: शराब नही पिलाने पर युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज
रायपुर। शराब नही पिलाने पर चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है| मिली जानकारी के अनुसार सतनामीपारा संजयनगर टिकरापारा निवासी कुसु सूर्यवंशी 40 वर्ष पिता स्व.लखनलाल सूर्यवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि मंगलवार को शाम 8.15 बजे प्रार्थी का छोटा भाई सचिन सूर्यवंशी 26 वर्ष को पड़ोस में रहने वाला दशरथ बंजारे 25 वर्ष पिता काशीराम बंजारे ने शराब पिलाने को कहा नही पिलाने आरोपी ने उसे अपने पास रखे चाकू से पेट में मारकर हत्या करने की नियत से प्राणघातक चोट पहुंचाया। जिसके चलते उसके पेट व पसली में गंभीर चोट आने पर डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।



