June 26, 2026

सब इंस्‍पेक्‍टर के 560 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़िए इससे जुडी पूरी खबर

subb

Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस ने एसआई के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 560 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें.


चार कैडर में इन पदों पर होगी भर्तियां
जिला कैडर – 87 पद
इन्वेस्टिगेशन कैडर- 289 पद
सशस्त्र पुलिस कैडर – 97 पद
इंटेलिजेंस कैडर – 87 पद

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी 10वीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई की हो.

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 जुलाई 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जुलाई 2021
आधिकारिक वेबसाइट – punjabpolice.gov.in


You may have missed