May 4, 2026

पार्क में दौड़ती दिखी छिपकलियां, वीडियो देख लोगों को आई ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म की याद

parkk

अगर आप फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं तो आपने जुरासिक पार्क फिल्म जरूर देखी होगी. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म की याद आ ही जाएगी. यह दिलचस्प वीडियो ट्विटर यूजर @thegallowboob ने 7 जुलाई को शेयर किया. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इगुआना घास पर दौड़ता नजर आ रही है. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


इस अनोखे वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘ये जुरासिक पार्क की जैसी फील दे रहा है.’ वीडियो में दिख रही इगुआना ‘छिपकलियों’ की ही एक प्रजाति है जो कि ज्यादातर मेक्सिको, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ढेर सारी इगुआना खुले मैदान से दौड़ रही है. इसी दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स एक इगुआना के पीछे भी दौड़ता है. मगर इगुआना उससे भी ज्यादा रफ्तार से वहां से भाग जाती है.

हालांकि अभी तक ये मालूम नहीं हुआ है कि ये वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है. सोशल मीडिया पर जब से ये वीडियो शेयर किया गया तभी से लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि मैंने तो इससे पहले जुरासिक पार्क में ऐसा नजारा देखा था. लेकिन इस वीडियो में तो कमाल का नजारा दिख रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये वीडियो देखने के बाद मुझे बेहद मजा आ रहा है. जबकि एक और शख्स ने कहा कि पता नहीं ये कहां का नजारा है मगर है बहुत जबरदस्त.


You may have missed