May 4, 2026

दुखद खबर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 87 साल की उम्र में निधन

20210530_161148

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में वीरभद्र सिंह ने आज अंतिम सांस ली. पिछले तीन महीनों में दो बार कोविड से ठीक होने के बावजूद वीरभद्र 23 अप्रैल से आईजीएमसीएच में भर्ती थे.


87 साल के वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके थे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को सोलन जिले के अर्की के मौजूदा विधायक वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आईजीएमसीएच का दौरा भी किया था.

वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक, पांच बार सांसद रह चुके हैं और वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे. पहली बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था.

कोविड से ठीक होने के बाद वह हॉली लॉज में 30 अप्रैल को घर वापस आ गए थे. हालांकि, घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें फिर आईजीएमसी में भर्ती करा दिया गया था.


You may have missed