April 18, 2026

बड़ा हादसा: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में हुई 50 लोगों की मौत, देखे विडियो

dhakaa

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुए है। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। फैक्ट्री में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।


शुरुआती जानकारी में आग की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर मिली, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि मौत का सिलसिला बढ़ने लगा और एक वीडियो जारी कर बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि दूसरी तरफ अन्य मीडिया हाउस के सूत्रों ने बताया कि आग की वजह से 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। अभी भी कुछ लोग ऊपरी मंजिल से आग से बचने के लिए कूद गए। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजधानी ढाका से 20 किमी दूर स्थित है।

सुदूर नारायणगंज जिले में फलों के रस का कारखाना बताया जा रहा है। छठी मंजिल पर अचानक आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने कई घंटों मशक्कत की। इस घटना में 3 महिला श्रमिकों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकलकर्मियों के शव बरामद किए गए हैं।


You may have missed