April 18, 2026

Video : तूफानी करने के चक्कर में डूब गया नाली में, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

TUFANI

मजेदार और तूफानी करने के चक्कर में कुछ लोग ऐसा कर डालते हैं कि दूसरों के मनोरंजन का साधन हो जाता है। खासकर सोशल मीडिया के दौर में जबसे लोगों के हाथ में मोबाइल आ गया है हर दूसरा शख्स हीरो बनना चाहता है। इस चक्कर में ऐसे मजेदार वीडियोज बन जाते हैं जो लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर डालते हैं। ऐसा ही एक लोट पोट कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इस वीडियो को tarunsa official07 नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


वीडियो किसी गली का है। दोनों तरफ खुली नालियां हैं और ऐसे में एक लड़का यहां स्टंट दिखाने का ऐतिहासिक फैसला करते हुए अपने स्लीपर उतारता है। लड़का शायद नशे में हैं, ऐसा लड़के के हाव भाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। स्लीपर उतारकर लड़का गली के एक तरफ से जाकर दूसरी तरफ नाली के पास हैडस्टेंड करने की कोशिश करता है और बैलेंस बिगड़ते ही वो मुंह के बल नाली में जा गिरता है।

इसी बीच एक शख्स उसे बचाने भी आता है। बैकग्राउंड में चल रहा गाना वीडियो में चार चांद लगा देता हैं क्योंकि उसके बोल संकेत दे रहे हैं कि लड़का फुल नशे में है वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। इस वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।


You may have missed