April 17, 2026

Man Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ इस जगह पर शूटिंग के लिए रवाना हुए रणवीर सिंह

IMG_20210710_194804

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों लगातार अलग-अलग तरह की फिल्मों को साइन कर रहे हैं. एक्टर चाहते हैं कि वो एक्टिंग के मामले में खुद को जमकर एक्सप्लोर करें. जिस वजह से वो लगातार नई कहानियों पर एक्सपेरिमेंटल करते रहते हैं. एक्टर हर बार अपने फैंस के सामने कुछ नया पेश करना चाहते हैं.


ऐसे में अब खबर है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत जल्द हमें बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ उनके शो में नजर आएंगे. रणवीर सिंह शुरुआत से ही एडवेंचर करने के शौकीन रहे हैं. जिसके बाद अब वो बहुत जल्द हमें बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में कुछ दिन जीवन बिताते हुए दिखाई देंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह इस शो को शूट करने के लिए रवाना हो चुके हैं. जहां एक्टर हमें ब्रिटिश एडवेंटरर बेयर ग्रिल्स के साथ दमदार अंदाज में एडवेंचर करते हुए नजर आएंगे. इस शूट का पूरा कांसेप्ट खुद बेयर ग्रिल्स ने अपने अंदाज में डिजाईन किया है.

जहां खबर है कि इस शो की शूटिंग किसी ईस्टर्न यूरोपियन देश में की जानी है. रणवीर और बेयर ग्रिल्स दोनों ही शूट के लिए खासा उत्साहित हैं. देखना होगा ये शो दर्शकों के लिए कब रिलीज किया जाता है. आपको बता दें, इससे पहले बेयर ग्रिल्स के साथ शो में हमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर रजनीकांत और अक्षय कुमार नजर आ चुके हैं.


You may have missed