April 20, 2026

Tea Lovers: चाय के साथ ना खाएं ये 3 चीजें, हो सकते हैं बीमार

chai

चाय की चुस्की कई लोगों को इतनी ज्यादा पसंद होती है कि दिनभर में कई कप वो चाय पी जाते हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें बेड टी पीने की आदत होती है। वहीं कई लोगों का चाय पीने का वक्त भी एकदम फिक्स होता है। अगर उन्हें उस वक्त पर चाय ना मिले तो उनके सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है।


लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि खाली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं। इसके साथ ही आपका ये जानना भी जरूरी है कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। जानिए चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

बेसन से बनी चीजें
पकोड़े, बेसन के चीले या फिर बेसन से बनी किसी भी चीज को चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए अगर आप बड़े चाव से इन चीजों को चाय के साथ खाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। अगर आपको कुछ खाना ही है तो और चीजें खा सकते हैं।

ना करें नींबू का सेवन
चाय के साथ कुछ लोग ऐसी चीजों को खाते हैं जिसमें नींबू डला हुआ हो। अगर आप भी ऐसी चीजें चाय के साथ खाते हैं तो अपनी आदत तो आज ही बदल लें। चाय के साथ नींबू का सेवन करने से गैस के अलावा डाइजेशन से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

ना खाएं ठंडी चीजें
चाय की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस चीज का हमेशा ध्यान रखें कि उसके साथ किसी भी ठंडी चीज का सेवन ना करें। ऐसा करने से आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपको कोई ठंडी चीज खाना भी है तो कम से कम इन दोनों के बीच दो से तीन घंटे की गैपिंग होनी चाहिए।


You may have missed