April 18, 2026

आज 11 जुलाई का राशिफल: कर्क, कन्या और मीन राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशिफल
आज आपको आराम करने और परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है. आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी. अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें. आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा. प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है. दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी. आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है. अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं.


वृषभ राशिफल 
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे. आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा.आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे. दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे. आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है.

मिथुन राशिफल 
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी. आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं. जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे. आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है. आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा. दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी. आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह जीवन के सबसे मुश्किल समय में से एक हो सकता है.

कर्क राशिफल
आज के दिन ऊंचे मनोबल के बल पर आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी, हार्ड वर्क में फोकस करें. भाग्य से ज्यादा कर्म प्रबल है. कर्मक्षेत्र में ज्ञान अर्जित करना उद्देश्य रखें. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शुभकामनाएं काम आएंगी, प्यून, ड्राइवर आदि को कभी नाराज न करें. व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान हो सकता है, पैसे का लेन देन सोच-समझकर करें. युवाओं को करियर को लेकर दूरगामी सोच लानी होगी

सिंह राशिफल 
आज के दिन प्रदर्शन पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है. अगर हालात आज नियंत्रण से बाहर और विपरीत लग रहे हैं तो विश्वास न खोएं. मार्केटिंग या फाइनेंस का काम कर रहे लोगों को टारगेट पूरे करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है. बर्तन का कारोबार कर रहे हैं तो निराश न हों, भविष्य में स्थितियां अनुकूल होने वाली है

कन्या राशिफल 
आज के दिन दूसरों के साथ तालमेल बनाना मजबूरी और मजबूती दोनों बन सकती है. कामकाज का बोझ तनाव दे सकता है, खुद को मानसिक तौर पर तैयार करके रखें. ऑफिस में धैर्य और परिश्रम के बल पर सफल रहेंगे. कपड़ों के व्यापारियों के लिए लाभ का समय बन रहा है. विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो पूरे परिश्रम से जुड़े, इस बार प्रयास सफलतादायक होगा.

तुला राशिफल
आज के दिन गर्मजोशी से भरा व्यवहार काम की चुनौतियों को आपके अनुकूल बना देगा. कर्मक्षेत्र में नयी-नयी उपलब्धियां आपके लिए अवसर बना सकती है, साथ ही बॉस की कही बातों को पूरी गंभीरता से लें अन्यथा क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को उत्सुकता से काम करना होगा. उत्साह कमी न आने दें. विद्यार्थी हायर स्टडी के लिए बाहर जाने का प्रयास कर रहें हैं तो शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशिफल
आज के दिन इच्छित फल और मन की शांति के लिए वरिष्ठों का आशीर्वाद अनिवार्य है. सकारात्मक ऊर्जा हर बिगड़े काम बना देगी. नौकरी करने वालों के लिए कुछ तनाव हो सकता है. बॉस पुराने अनुभवों के आधार पर मूल्यांकन कर सकते हैं. थोड़ा परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है. कारोबार के मामले में रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कामयाबी मिल सकती है, बड़े खरीदारों से संपर्क या मुलाकात के आसार हैं.

धनु राशिफल 
आज के दिन सभी से सहयोग और स्नेह की भावना से काम करना होगा. सहकर्मियों के कामकाज में हस्तक्षेप से बचें. बढ़ते विवादों को हवा नहीं देनी है. बातचीत संग विवादित मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें. कारोबारी इलेक्ट्रॉनिक सामान की अच्छी बिक्री से बढ़िया मुनाफा पाएंगे. युवा वर्ग को गुप्त बातें शेयर नहीं करनी चाहिए, अन्यथा साथी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. विद्यार्थियों को कठिन विषयों का दोहराव करते रहना है.

मकर राशिफल 
आज के दिन मनोदशा में सकारात्मक बदलाव का लाभ उठाएं. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें. टारगेट पूरा करने के लिए सहकर्मियों से संपर्क बढ़ाएं. बिजनेस पार्टनरशिप में सहयोगी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह होगा. जिन विद्यार्थीयों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं वह पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें

कुंभ राशिफल 
आज के दिन मन और वाणी दोनों को शांत रखने की जरूरत है. सभी से आपका व्यवहार समान होना चाहिए. गुरु वंदन के साथ संभव हो तो गाय की सेवा करें. मानसिक शांति मिलेगी. ऑफिस में बॉस से तालमेल बढ़ेगा. अच्छे काम की सराहना भी मिलेगी, ध्यान रखें कि उनका दिया हर काम समय पर दक्षता से पूरा करें. विरोधी पोजीशन बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं.

मीन राशिफल 
आज मित्रों और परिजनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर बैठक के दौरान सजग रहना होगा.खासतौर पर अगर आप प्रेजेंटेशन आदि दे रहे हैं. गलती पर बॉस नाराज हो सकते हैं. सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो अधिकारी प्रदर्शन से खुश रहेंगे. हार्डवेयर कारोबारियों को लाभ मिलेगा. फुटकर कारोबारी अपने पुराने ग्राहकों का ख्याल रखें. लाभ के साथ-साथ नए ग्राहक भी लाएंगे.


You may have missed