April 19, 2026

खुशखबरी! Battlegrounds Mobile India का नया सीज़न इस तारीख से होगा शुरू, होंगे खास बदलाव

battle

Battlegrounds Mobile India: को क्राफ्टन ने हाल ही में एंड्रायड यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है. कंपनी जल्द ही इस गेम को iOS पर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च किए जाने के बाद अब तक इस गेम के10 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड किए जा चुके हैं. C प्लेयर्स इस गेम के नए सीजन का अब इंतज़ार कर रहे हैं. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ने घोषणा की है कि वो जल्द ही इस गेम के नए सीजन को लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसका इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है.


बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का नया सीजन 20, 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. डेवेलपर्स ने इस सीजन के बारे में नए अपडेट और किए गए बदलावों की जानकारी शेयर की है. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के सीजन 20 में रॉयल पास रोलआउट और रैंकिंग सिस्टम के साथ बहुत कुछ नया होने जा रहा है.

रॉयल पास रैंकिंग में होगा बदलाव
अभी इस गेम का सीजन 19 चल रहा है, जो 13 जुलाई को खत्म हो जाएगा. 14 जुलाई को आने वाले नए सीजन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीजन 20 की रॉयल पास रैंकिंग में कुछ बदलाव किए जाएंगे. कंपनी ने कहा है कि इस गेम साइकल के 3 सीजन होंगे, जिसमें प्लेयर्स को हर टीज़र में अलग से रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे. कंपनी ने कहा है कि इसमें हर सीजन के पहले साइकल को C1S1, C1S2 और C1S3 में गिना जाएगा. जबकि हर सीजन के दूसरे साइकल को C2S1, C2S2, C2S3 में गिना जाएगा.

हर महीने जारी होगा नया रॉयल पास
क्राफ्टन ने घोषणा की है कि वो अब हर महीने नया रॉयल पास जारी करेगा. इससे पहले प्लेयर्स के लिए दो महीने के रॉयल पास दिए जाते थे. कंपनी ने नए सीजन 20 को m1 नाम दिया है, जबकि इसके सीजन 21 का नाम m2 होगा. बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीजन 20 प्लेयर्स के लिए 14 जुलाई सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा.

हर सीजन में होगा नया रॉयल पास
कंपनी ने कहा है कि वो अब हर सीजन के लिए नए रॉयल पास जारी करेगा. प्लेयर्स अपने पुराने सीजन के रॉयल पास का इस्तेमाल नए सीजन में नहीं कर सकते हैं. प्लेयर्स को हर सीजन के लिए नया रॉयल पास खरीदना होगा. कंपनी ने कहा है कि प्लेयर्स अपने सीजन 19 के रिवॉर्ड का क्लेम 14 जुलाई की सुबह 5:30 बजे से पहले तक कर सकते हैं.


You may have missed