April 17, 2026

देखें वीडियो किस तरह इस बंदर ने ब्रश से रगड़-रगड़कर धोए कपड़े, विडियो देख लोग बोले “हाय कितना क्यूट है”

IMG_20210712_185132

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमे हर रोज कई मजेदार वीडियो देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का मूड फ्रेश हो जाता है, अब एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और साथ ही आपको खूब मज़ा भी आएगा, वायरल वीडियो में एक बंदर का मज़ेदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर पानी में बैठकर ब्रश से रगड़-रगड़कर अपने कपड़े धो रहा है. बंदर कपड़े को साबुन के पानी में भिगोता है और फिर उसपर ब्रश लगाकर उसे खूब रगड़-रगड़कर धोता है. बंदर को कपड़े धोते देखकर लोगों को खूब मज़ा आ रहा है. बंदर का यह अंदाज़ लोगों के लिए काफी नया और अनोखा है।

बंदर की मजेदार वीडियो को silence.heart03 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 18 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो पर ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में बंदर के कपड़े धोने को क्यूट बोल रहे हैं. बंदर को कपड़े धोते देखकर एक यूजर ने लिखा, “सफेदी की चमकार.”


You may have missed