April 17, 2026

बड़ी खबर: सुअर को लेकर उपजा विवाद, युवक ने पड़ोसी का सर धड़ से किया अलग..

IMG_20210713_092330

गरियाबंद। देर शाम इलाक़े में तब बदहवासी का आलम छा गया जबकि ग्रामीणों ने युवक को खून से भीगी टांगी को काँधे पर लटकाए और हाथ में कटा सर लिए घूमते हुए युवक को देखा।


मामला ज़िले के घोंटपानी का है जहां युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी थी, और कटा सर लेकर घूम रहा था। पुलिस ने मशक़्क़त के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने जानकारी दी है कि, माधव नामक युवक का पड़ोसी करण सिंह से विवाद हुआ था।

विवाद की वजह पालतू सुअर था जो अक्सर करण सिंह की बाड़ी में चले जाता था। करण सिंह से इस मसले को लेकर हमेशा विवाद होता था। शाम फिर सुअर करण सिंह की बाड़ी में चला गया और जिमी कांदा को नुक़सान पहुँचा रहा था। इससे आवेशित होकर करण सिंह ने आरोपी माधव सिंह को गाली दे दी, जिसके बाद माधव सिंह ने करण सिंह की हत्या कर दी।


You may have missed