CG कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 658 मरीजों ने दी कोरोना को मात, रायपुर-बिलासपुर सहित इन जिलों में मरीज बढ़े
रायपुर: प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा आज 295 रहा है, वहीं कुल 658 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में आज कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4150 तक पहुंची। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 9 लाख 98 हजार 565 हो गयी है।


बीजापुर में आज जहां 29 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं सुकमा में 24 और बस्तर में 22 केस आये हैं। कोंडगांव में भी 17 मरीज मिले हैं। रायपुर में 21, बिलासपुर में 23, जांजगीर में 31 मरीज मिले हैं। रायपुर और महासमुंद के अलावे जांजगीर और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।


