रायपुर में सेक्स रैकेट के अड्डे पर छापा के दौरान बिल्डिंग से कूदी युवती, इलाज के दौरान मौत
रायपुर। प्रदेशभर में देह व्यापार का धंदा काफी फल-फूल रहा है। आय दिन कहीं न कहीं से सेक्स रैकेट की खबर सामने आ रही है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इससे ही जुडी एक खबर इस वक्त सामने आई है की सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस की दबिश के बाद बिल्डिंग से कूदने वाली युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने राजधानी के कोतवाली थाना इलाके के महावीर प्लाजा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मौके पर दबिश दी पुलिस की टीम ने 7 लड़कियां और 2 पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस को देखकर एक युवती बिल्डिंग के दूसरे माले से कूद गई थी, जिसे घायल अवस्था में मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर प्लाजा में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर 7 लड़कियां और 2 पुरुष दलाल को गिरफ्तर किया था।

