April 19, 2026

देखें Video किस तरह इंसानी बच्चे से दोस्ती के लिए अपने बच्चे को आगे लाई बिल्ली

billi

कौन कहता है कि केवल कुत्ते ही इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। कुछ जानवर ऐसे हैं जो सदियों से इंसानों के साथ रह रहे हैं और घर के सदस्य बन गए हैं। जी हां बात हो रही है बिल्लियों की। बिल्लियां भी कुत्तों की तरह घरों का हिस्सा होने लगी है। ऐसी ही एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने बच्चे और इंसान के बच्चे के बीच फ्रेंडशिप करवाने की पहल की तो लोग इसके दीवाने हो गए।


इस शानदार वीडियो को Buitengebieden नामक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे बेहद सहारा जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कमरे में पालतू बिल्ली अपने बच्चे को मुंह में दबाकर लाती है और वहां सो रहे इंसान के बच्चे के बगल में रख देती है। दरअसल बिल्ली प्रयास कर रही है कि उसके बच्चे की इंसान के बच्चे से दोस्ती हो जाए। ऐसे में जब बिल्ली का बच्चा दूर जाने की कोशिश करता है तो बिल्ली उसे रोकती है और इंसानी बच्चे के करीब ले जाने की कोशिश करती है। दूसरी तरफ इंसान का बच्चा पीठ के बल सो रहा है, उसे बिल्ली की इस हरकत का अंदाजा नहीं है।


You may have missed