April 18, 2026

TiKTok वीडियो देख माइक्रोवेव में अंडा पकाने गई महिला, तभी हुआ हादसा और जला बैठी अपना पूरा चेहरा!

jlaa

अक्सर लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) को देखकर कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं. फिर चाहें वो कोई फैशन स्टाइल (Fashion style) हो या खाने-पीने की रेसिपी (Food recipe) लेकिन कई बार वीडियो में दिखाए गए हैक्स उनके लिए भारी भी पड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ पोचड एग (Poached Egg) बनाते समय हुआ.


दरअसल, बोल्टोन (Bolton) में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उन्होंने टिकटोक पर ट्रेंड (Trending on TikTok) हो रहे पोचड एग को बनाने वाले हैक (Poached egg hack) को किचन में ट्राई किया जिसके बाद उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया. सबसे पहले आपको बता दें कि पोचड एग बनाने के लिए उबले हुए पानी में पहले सावधानी से अंडा तोड़ कर डाला जाता है, जिसके बाद उसे पकाया जाता है और रंग बदलने पर अंडे को चम्मच की मदद से पानी से बाहर निकाल लिया जाता है. महिला के अनुसार वो पिछले 2 साल से पोचड एग माइक्रोवेव (Poached egg in microwave) में बना रहीं थी लेकिन पिछले हफ्ते जब उन्होंने टिकटोक वीडियो देखने के बाद इसमें कुछ बदलाव किया तो उनका पूरी चेहरा ही जल गया.

चैंटsल (Chantelle) ने बताया कि उन्होंने हर बार की तरह अंडे को फोड़कर पानी में डाला और 10 सेकेंट के लिए माइक्रोवेव में रख दिया लेकिन जब उन्होंने माइक्रोवेव से बर्तन के बाहर निकाला और ठंडे चम्मच की मदद से पके हुए अंडे को बर्तन से बाहर निकालना चाहा तो बर्तन में मौजूद गर्म पानी उछल कर उसके चेहरे पर आ गिरा और उनका चेहरा बुरी तरह जल गया. जानकारी के मुताबिक उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ और अब उन्होंने अंडे न खाने कसम खाई है.


You may have missed