June 3, 2026

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इन पांच एक्टर्स के ठुकराने के बाद Dilip Joshi को मिला Jethalal का रोल, फिर बदल गई किस्मत

jethaaa

अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के चलते दिलीप जोशी पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार में खूब पॉपुलर हैं. वह 2008 से इस रोल में दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और दर्शक उन्हें इस रोल में काफी पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे. जी हां, उनसे पहले कई अन्य एक्टर्स ने इस रोल को ठुकरा दिया था जिसके बाद ये रोल दिलीप जोशी की झोली में आ गया और उनकी किस्मत बदल गई. नजर डालते हैं किन-किन एक्टर्स ने इस रोल को ठुकरा दिया था.


योगेश त्रिपाठी: भाबीजी घर पर हैं में हप्पू सिंह के किरदार में नजर आने वाले योगेश भी जेठालाल बन सकते थे लेकिन उन्होंने भाबीजी की शूटिंग में बिजी होने के चलते इस रोल को ठुकरा दिया था.

राजपाल यादव: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव को भी जेठालाल का रोल ऑफर किया गया था लेकिन वो टेलीविजन पर काम नहीं करना चाहते थे और बॉलीवुड पर ही फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था.

अहसान कुरैशी: अहसान भी स्टैंड अप कॉमेडियन हैं लेकिन उन्होंने भी जेठालाल के रोल को करने से मना कर दिया था. उन्होंने ऐसा क्यों किया था,इसका कारण सामने नहीं आया.

अली असगर: कहानी घर घर की, कुटुंब, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे शोज में काम करने वाले अली भी जेठालाल के रोल के लिए परफेक्ट माने गए थे लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वो भी ये रोल नहीं कर पाए.

किकू शारदा: द कपिल शर्मा शो के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले किकू भी जेठालाल के रोल के लिए चुने गए थे लेकिन उन्होंने लंबे सीरियल में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया और कहा कि वह स्टैंड अप कॉमेडी में ही खुश हैं.


You may have missed