रायपुर में अनलॉक को लेकर जारी हुआ नया गाइडलाइन: अब इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें
रायपुर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों को अनलॉक कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने थोड़ी सख्ती बरती है। इसी कड़ी में रायपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी की है।


जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अब रायपुर जिले में दुकानें रात 10 बजे तक खुलेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।


