June 5, 2026

राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक : लगाया गया 10 दिनों का का पूर्ण कर्फ्यू

lockdown

मणिपुर:  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं की मणिपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसी आशंकाओं के बीच एक बार फिर प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है।


प्रदेश में डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए 10 दिनों का का पूर्ण कर्फ्यू (Curfew) लगाया है। जो 18 जुलाई से शुरू होगा। ये कर्फ्यू बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पूर्ण लॉकडाउन के दौरान हुआ था।

मणिपुर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के मुताबि, मणिपुर में डेल्टा वैरिएंट का फैलना चिंता का विषय है। इसकी चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है।

इस दौरान सिर्फ जरूरी कामकाज को छोड़कर बाकी सभी बंद रहेंगी। इनमें वैक्सीनेशन, कोविड टेस्टिंग, मेडिकल सर्विस, वाटर सप्लाई, पावर सप्लाई, इंटरनेट सर्विस, खेती और एयर ट्रैवल सर्विस जारी रहेंगी।


You may have missed