May 4, 2026

VIRAL VIDEO : राजधानी में लड़कियों का मारपीट वाला वीडियो वायरल, जमकर चले लात और घूंसे

gangg1

इन दिनों लड़कियों का मारपीट वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवतियां मारपीट और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में जो दुकानें आसपास दिख रही हैं उससे ये तो साबित हो रहा है कि वीडियो रायपुर का ही है|


लेकिन यह इलाक़ा कौन सा है इसे लेकर भ्रम बना हुआ है। वीडियो में दूर से रिकॉर्डिंग करते युवकों की आवाज़ें भी है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियों का मसला क्या करें बीच में जाकर।

देर तक ‘कैट-फाईट’ से कुछ ज़्यादा स्तर की यह लडाई देख दुकानदारों ने तेज आवाज़ में फटकार लगाई तो समुह में भिड़ी युवतियाँ अलग अलग हो गई। पर यह वीडियो कब कहाँ किन परिस्थितियों में क़िस वजह से बना इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।


You may have missed