June 27, 2026

प्रेमी जोड़े ने की चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश, युवक की मौत युवती गंभीर रूप से घायल

rel

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से शनिवार को सुबह बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है भूपदेवपुर के मुरारीपाली रेल ट्रैक पर प्रेमी जोडे ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस कोशिश में युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची भूपदेवपुर थाना प्रभारी उत्तम साहू की टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही प्रतीत हो रहा है। इसलिए घायल युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी तहकीकात के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।



You may have missed