CG में बड़ा हदसा: तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की भिडंत में नायब तहसीलदार समेत तीन की मौत
कवर्धा। नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में ग्राम पगवाही के पास एक बार फिर हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़त हो गई. दुर्घटना में बोड़ला के नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई.


वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतक सतीश बोड़ला में नायब तहसीलदार था. दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
जानकारी के मुताबिक, डेढ़ घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में सभी फंसे थे. कटर की सहायता से निकाला गया. घायल चंदन आबकारी विभाग में गार्ड है. चिल्फी थाना पुलिस जांच में जुटी है.

