October 19, 2026

होटल से पति-पत्नी और साला गिरफ्तार, तंत्र मंत्र के जरिए पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी

girftar

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनोखे अंदाज में 5 लाख रुपयों की धोखाधड़ी को अंजाम देने का मामला सामने आया है जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसों को 10 गुना करने का झांसा दिया गया है। आपको बता दे कि मोबाइल कंपनी में काम करने वाले भोपाल निवासी राम ठाकुर को 1 हजार का 15 हजार बनाकर अपने झांसे में लिया गया जिसके बाद राम के लालच में आने पर उसने राजधानी रायपुर आकर शातिर आरोपियों नरेंद्र सिंह ठाकुर, रेखा सिंह ठाकुर और नीलेश सोनपीपरे के साथ नया रायपुर जाकर उन्हें तंत्रमंत्र करने 5 लाख रूपये दिए जिस पर आरोपियो ने बंद मटका थमाकर 2 दिन बाद इसे खोलने की बात कहकर फरार हो गए। जब राम ने मटका खोला तो उसपर घांसफूंस निकला जिसके बाद पुलिस ने टिकरापारा स्थित एक होटल से गैंग के तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।


 


You may have missed