April 29, 2026

पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, पत्नी को पिलाया एसिड

IMG_20210720_210149

ग्वालियर। ग्वालियर से एक दहला देने और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है दरअसल मामला एक पति के हैवानियत से जुड़ा हुआ है। दरअसल पति पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी को एसिड पिलाकर जान से मारने की कोशिश की है। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसके कई अंदरूनी अंग भी जल गए हैं।


महिला का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना कितने दिन पुरानी है, यह कोई भी पुलिस अधिकारी स्प्ष्ट नहीं कर रहा है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दखल दी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। आपको बता दें कि महिला डबरा के रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और उसका नाम शशि बताया जा रहा है।

इस मामले में अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की जानकारी नहीं है, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, मध्यप्रदेश में किसी लड़की के साथ इतना जघन्य अपराध हो गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, फिलहाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के ट्वीट किए जाने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है और आरोपी को पकड़ने में जुट गया है।


You may have missed