April 29, 2026

बकरीद पर गोवंश और ऊंट की कुर्बानी पर राज्य सरकार ने लगाई रोक : 50 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध

bakraa

लखनऊ। कहर बरपाने वाली कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ईद उल अजहा यानी बकरीद आने वाली है। यूपी में बकरीद को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को सीएम ने सख्त आदेश दिया है कि कोविड को देखते हुए ईद के किसी भी आयोजन में 50 से ज्यादा लोग जमा न हों तथा कहीं भी गोवंश, ऊंट अथवा अन्य प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति या परिवार पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए।


बता दें कि 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाया जाना है। इसी बीच सोमवार को सीएम ऑफिस की तरफ से एक आदेश जारी हुआ है जिसमें कहा गया है कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं की जाएगी। इसके लिए चिह्नित स्थलों व निजी परिसरों का ही उपयोग किया जाएगा। इस दौरान साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो। बता दें कि यूपी के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज मोहल्ले की मस्जिदों में ही अदा करने की अपील की है। इसके अलावा लगातार दूसरे साल बकरीद पर ऊंटों की कुर्बानी नहीं की जाएगी। सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।


You may have missed