April 22, 2026

Raipur News : सुने मकान का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहनों समेत नगदी पार

chor mchaye

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने एवं नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 तरपोंगी धरसींवा रायपुर निवासी हेमुराम वर्मा 61 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने किराये के मकान में ताला लगाकर परिवार सहित गृहग्राम गया हुआ था।


19 एवं 20 जुलाई की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर ने उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी के लाकर में रखे पुरानी इस्तेमाली जेवर सोने का नेकलेश सेट 01 नग, आयरिंग 01 जोडी, झुमका 01 जोडी, टाप्स 01 जोडी, सुई धागा, बाला, अंगुठी 02 नग, चैन 01 नग, लकेट 03 नग छोटा, मंगलसूत्र 01 नग, सोने का फु ल्ली, सोने का कान का संकरी 01 जोडी, सोने का लाकेट टाटा नमक लिखा हुआ 01 नग, चांदी का पायल 01 जोडी, पैरपट्टी 05 जोडी पतला, 01 जोडी मोटा, चांदी का चैन 01 नग, बच्चा करधन 02 नग, बिछिया 05 जोडी एवं लगभग 20000/-रूपये नगदी चोरी कर लिया है। चोर ने करीब 1 लाख 30 हजार की चोरी कर ली है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


You may have missed