RAIPUR NEWS: फूफा की गला घोटकर हत्या, फिर लाश को बोरे में भरकर मरवाड़ी श्मशान घाट पहुंचे दो युवक समेत तिन गिरफ्तार
रायपुर। परिवारिक विवाद के चलते अपने फूफा की गला घोटकर हत्या करने के बाद बोरे में भरकर कार की डिक्की में रखकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने ले गए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से शव को बरामद कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार छेड़ीखेड़ी मंदिरहसौद निवासी मनोज वर्मा (पार्षद)ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 21 जुलाई को 1 बजे वेदप्रकाश साहू 34 वर्ष पिता भूषण लाल साहू एवं उसके साथी परिवारिक विवाद के चलते रावाभाठा बंजारी रायपुर निवासी कमलेश साहू 25 वर्ष पिता शंकरलाल साहू की गला दबाकर हत्या कर दिया।
हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से आरोपियों ने लाश को बोरे में भरकर वैगन आर कार क्रमांक सीजी 04 एच 4428 में रखकर मरवाड़ी श्मशान घाट पहुंच गए तथा मुक्तिधाम में लाश को जलाने के लिए 40 हजार रुपये सौदा कर लाश को बोरे सहित जला दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पार्षद को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने मुक्तिधाम में कार करने वाले रवि साहू,वेदप्रकाश साहू और टीकाराम साहू को गिरफ्तार कर लया है।
बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी आपस में रिस्तेदार है। कमलेश साहू आदतन नशेड़ी था,वो पिछले दिनों से नश कर अपनी पत्नी के साथ विवाद करता था,जिसके चलते आरोपी वेदकरण साहू और टीकाराम साहू का इनसे विवाद होता रहता था। इस लिए दोनों ने उसे मारने की योजना बनाई। मंगलवार रात कमलेश को बुलाकर सेरीखेड़ी स्थित एक मकान में में ले गए,जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 302,201,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

