April 29, 2026

VIDEO : ऑपरेशन टेबल पर हनुमान चालीसा पढ़ती रही लड़की, एम्स के डॉक्टरों ने कर दी ब्रेन की सफल सर्जरी

SARJA

अमूनन ऑपरेशन थियेटर (Operation Theater) में मरीज और डॉक्टरों की ऑपरेशन सफल न होने तक सांसे अटकी रहती है. लेकिन राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) में एक चमत्कार देखने को मिला. जहां एक लड़की की पूरी तरह बेहोश किए बिना ही ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी (Brain Tumor Surgery) की गई. इसमें खास बात ये रही कि महिला मरीज सर्जरी के दौरान हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ भी करती रही.


दरअसल गुरुवार को एम्स की न्यूरो एनेस्थेटिक टीम (Neuro Anaesthetic) के नाम एक बड़ी सफलता लगी है. जहां 24 साल की एक स्कूल टीचर, जिसके मस्तिष्क के बाईं ओर बने बड़े ब्रेन ट्यूमर (ग्लियोमा) की सर्जरी होनी थी. अमूनन सर्जरी के दौरान मरीज को बेहोश रखा जाता है लेकिन इस महिला मरीज की सर्जरी पूरे होश में की गई. सर्जरी के दौरान महिला मरीज न सिर्फ पूरी तरह होश में रही, बल्कि ऑपरेशन टेबल पर ही वह खुद ही प्रार्थना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी करती रही.

सर्जरी के बाद लड़की ने अपने बालों में खुद किया शैम्पू
लड़की के इस साहस को देख ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर भी हैरान थे. मरीज की इस हिम्मत का ऑपरेशन थियेटर में मौजूद किसी सदस्य ने इसका वीडियो बना लिया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यही नहीं बाताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद उसने अपने बालों में शैम्पू किया. इसके बाद ऑपरेशन थियेटरस से मुस्कुराते हुए बाहर निकली. वहीं लड़की की इस हिम्मत और साहस की हर कोई दाद दे रहा है.


You may have missed