April 19, 2026

एक और अनोखी शादी का Video : स्टेज पर अचानक ‘कबड्डी’ खेलने लगी दुल्हन, दूल्हे ने इस तरह किया कंट्रोल,

IMG_20210724_210612

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के वीडियोज की बाढ़ आयी हुई है. हिंदू, मुस्लिम, क्रिस्चियन हर तरह की शादी के तरह-तरह के वीडियो इन दिनों छाए रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो जहां इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती. तो वहीं कई वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. ऐसे ही वायरल हो रहे इस वेडिंग वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. यहां स्टेज पर जयमाल के दौरान अचानक दुल्हन खेल ही खेलने लगी.


वीडियो में देख सकते हैं कि जयमाल की रस्म चल रही थी. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे. दुल्हन ने दुल्हे को माला पहना दी. लेकिन जैसे ही दूल्हे ने माला पहनाने की कोशिश की वैसे ही दुल्हन पीछे हट गई. दूल्हा एक कदम आगे बढ़ाता है तो दुल्हन और पीछे होकर स्टेज पर चलने लगती है.

दूल्हा भी पीछे चलता है तो दुल्हन मंच पर दौड़ने लगती है. दूल्हा माला पहनाने के लिए दुल्हन के पीछे भागता है, लेकिन दुल्हन सोफे के पीछे चली जाती है. इस पर दूल्हे के दोस्त सोफे को हटा देते हैं. बड़ी मुश्किल से दुल्हन दूल्हे के सामने रुकती है और फिर वो जयमाल पहनाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों को ये मजेदार वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं दुल्हन ने शानदार कबड्डी खेली. आप भी शादी का ये वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.


You may have missed