July 21, 2026

Bigg Boss फेम यशिका आनंद हुईं सड़क हादसे का शिकार : दोस्त की मौके पर ही मौत, शराब के नशे में थीं एक्ट्रेस और उनके दोस्त

IMG_20210725_141834

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस यशिका आनंद एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई है। इस हादसे में घटनास्थल पर ही यशिका की एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्रीज की जानी मानी एक्ट्रेस है। वह 2018 में बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आईं थी जहां उन्हें एक अलग ही पहचान हासिल हुई। इससे पहले यशिका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला था।


You may have missed