June 9, 2026

हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 204 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार

IMG_20210725_202918

गरियाबंद: हीरा तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। देवभोग से निकाले गए हीरे के लिए ग्राहक तलाश करने निकले युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। आरोपी तस्कर से 204 नग हीरे के टुकड़े बरामद किये गए।


गरियाबंद एसपी पारूल माथुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवभोग क्षेत्र से एक हीरा तस्कर मोटर सायकल से मैनपुर की ओर हीरा बेचने जा रहा है। इसके आधार पर तत्काल थाना प्रभारी मैनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी करने झरियाबहरा की ओर रवाना किया। टीम को सर्चिंग के दौरान ग्राम बरदुला में किराना दुकान के पास मोटर सायकल क्रमांक ओ.डी. 08 एल 5877 में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने तत्काल घेरेबंदी कर उसे धर दबोचा।

पकडे गए युवक ने पूछताछ करने पर अपना नाम नीलम दास कश्यप ग्राम बुध्दुपारा थाना देवभोग का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक कागज के पुड़िया मे लिपटे हुए प्लास्टिक के डिब्बे में हीरे जैसा कीमती पत्थर मिले। गिनती करने पर 204 नग हीरा मिले, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपए है। थाना मैनपुर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


You may have missed