April 19, 2026

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

thaagi

जगदलपुर। जिले की बोधघाट पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी संदीप उर्फ संजय निवासी जामावाडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती से करीब 05 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी युवक पर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।


बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि पीडि़ता फूलमती नायक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज लिखवाया कि संदीप नाग, अजय अब्राहम व उत्तम के द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 05 लाख रूपये ठग लिया है। मामले की जांच में युवती को ठगने की बात सच निकली, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर परपा इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में आरोपी संदीप उर्फ संजय निवासी जामावाडा परपा द्वारा अपराध करना स्वीकार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड में जेल दाखिल कर दिया है।


You may have missed