April 18, 2026

CG कोरोना अपडेट: अच्छी खबर प्रदेश में आज आंकड़ा हुआ 130 से भी कम, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। वही प्रदेश में आज कोरोना के मरीज सिर्फ 128 मिले हैं। वहीं 2 लोगों की मौत हुई है। नये मरीजों की तुलना में 254 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2390 रह गये हैं।


आज बस्तर में सबसे ज्यादा 18 केस आये हैं, वहीं बीजापुर में 10 मरीज मिले हैं। रायपुर बिलासपुर सहित बाकी के 26 जिलों में मरीजों का आंकड़ा आज 10 से कम रहा है। रायपुर में आज जहां 9 केस आये हैं, वहीं बिलासपुर 5 मरीज मिले हैं।


You may have missed