April 18, 2026

CG में बड़ा हादसा : क्रेन का हुक टूटने से 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

MAUTT

बलौदाबाजार। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां श्री सीमेंट संयंत्र में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बलौदा बाजार के चंदा देवी हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा देर रात की बताई जा रही है। सीमेंट संयंत्र के तीसरी यूनिट का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि क्रेन से मटेरियल सप्लाई किया जा रहा था, तभी क्रेन का हुक टूट गया और काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया।

इस हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही थी, लेकिन बारिश तेज होने की वजह से इसे रोक दिया गया है। आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। सुबह एक बार फिर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।


You may have missed