Gold Price Today : सस्ता हुआ सोना और चांदी, जाने क्या है आज सोने–चांदी के भाव
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 61 रु की मामूली गिरावट के साथ 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,668 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1,094 रु की गिरावट के साथ 64,779 रु प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 65,873 रु था।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘कॉमेक्स में सोने में आई कल रात की गिरावट को दर्शाता और रु के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 61 रुपये की गिरावट आई।’’ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और बाद में डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे का सुधार आया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.76 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

