आसमान से गिरा दहकता शोला, उल्का पिंड होने की संभावना!
जमशेदपुर। आसमान से कुछ गिरे, वह भी दहकते शोले जैसा, तो दूर-दूर तक खबर फैलनी लाजिमी है। कुछ ऐसा ही हुआ है जमशेदपुर से 25 किमी दूर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में। यहां दहकते शोले जैसा आसमान से कुछ नीचे गिरा। इतनी तेजी के साथ कि जमीन में धंस गया। अब हर ओर इसकी चर्चा आम हो गयी है। इसे उल्कापिंड बताया जा रहा है। यहां गिरा उल्कापिंड : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के बाइपास में मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे दहकते शोले जैसा पत्थर आसमान नीचे आ गिरा। पत्थर काफी गर्म था, जो करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद ठंडा हुआ।


बदल रहा है रंग , प्रत्यक्षदर्शी चांडिल के सूरज सिंह के अनुसार जिस समय उल्कापिंड गिरा वह बाइपास सड़क पर खड़ा था। स्थानीय लोगों ने जब वजन किया तो 3 किग्रा 34 ग्राम का पत्थर था। इससे जहां गिरा वहां जा धंसा। उल्का पिंड का रंग बार-बार बदल रहा है। पहले उल्का पिंड का रंग भूरा था जो बाद में गहरा हरा और उसके बाद हल्का हरा रंग का हो गया। इधर, इस बारे में चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, जानकारी मिलने के बाद आगे का कदम उठाया जायेगा।

