TMKOC : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पूरे हुए 13 साल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं Memes
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय सिटकॉम है. इसका पहला एपिसोड 13 साल पहले 28 जुलाई, 2008 को ऑन एयर किया गया था. शो ने 13 साल का माइलस्टोन हासिल करने की खुशी में तारक मेहता के फैंस इस शो को ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन बधाई के मैसेज के साथ साथ इस शो को लेकर कुछ मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहें हैं.


TMKOC Completes 13 years#tmkoc #haste_raho @AsitKumarrModi
❤️❤️❤️ pic.twitter.com/qbdIF1te27— Sagar Goyal 😷🇮🇳 (@imsagargoyal) July 28, 2021
जिस तरह से 13 साल बाद भी, यह शो छोटे पर्दे के अधिकांश दर्शकों के लिए मनोरंजन और हंसी की खुराक लेकर आता है. उसी तरफ आज सोशल मीडिया पर भी इस शो के हैशटैग TMKOC के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है.
13 years to this gem !❤️
TMKOC old episodes are seriously mood refresher.✨#TMKOC pic.twitter.com/1UFEAvnAGb— Aayushi Rathi ! (@AayushiRathi18) July 28, 2021
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग इतना पसंद करते हैं कि हिंदी के साथ साथ कई भाषाओं में भी इस शो को डब किया गया है. हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एनिमेटेड सीरीज भी लॉन्च की गई है. अपने 13 साल के इस शानदार सफर में इस सीरियल ने कई बड़े अवार्ड्स अपने नाम किए हैं. हालांकि इस यादगार सफर में कुछ कलाकारों ने इस शो को अलविदा भी कहा लेकिन ‘शो मस्ट गो ऑन’ को मानते हुए नए कलाकारों के साथ यह शो आगे बढ़ा.
13 years of Happiness and many more to go 😃
TMKOC IS THE GREATEST COMEDY SHOW EVER MADE IN INDIA PERIOD.#DilipJoshi #Jethalal#HasoHasaoDivas #TMKOC
🤣🤣🤣 pic.twitter.com/L9ZrNO8Aje— Shine 💯 Follow Back (@Shine6588060) July 28, 2021
निर्माता असित कुमार मोदी ने किया ये वादा
कई ट्वीट्स में तारक के पुराने एपिसोड्स की तारीफ की गई है. एक ट्वीट में मिर्जापुर के गुड्डू भैया का फोटो पोस्ट करते हुए यह लिखा है कि ‘शुरू मजबूरी में किया था लेकिन अब मज्जा आ रहा है.’ तारक मेहता का उल्टा चष्मा ( #TMKOC ) के निर्माता असित कुमार मोदी (Asit Kumar Modi) इस सफलता को लेकर कहते है कि, “तारक मेहता का उल्टा चष्मा चौदहवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. हम सभी प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमें सालों से इतना प्यार दिया है. हम आने वाले वर्षों में भी अपने दर्शकों का इसी उत्साह के साथ मनोरंजन करने का वादा करते हैं.”
Congratulations to the team of TMKOC for completing 13 years.. and making us laugh.@AsitKumarrModi @dilipjoshie @moonstar4u #dishavakani #bhide #Tmkoc #HasoHasaoDivas pic.twitter.com/YGL6Hp8yoo
— kkapoor (@KanavKa95519111) July 28, 2021

