Sarkari Naukri 2021 : रेलवे में 10वीं पास के लिए 1600 से अधिक पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
North Central Railway Recruitment 2021 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर 2021 को समाप्त होगी. बता दें, इस भर्ती के माध्यम से 1664 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


अप्रेंटिस को वर्ष 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र के भीतर विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
योग्यता
उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक या 10 + 2 परीक्षा प्रणाली में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, ट्रेड वेल्डर, वायरमैन और कारपेंटर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल से 8 वीं कक्षा पास है और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा अधिसूचित ट्रेड इश्यू में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट / आईटीआई सर्टिफिकेट है. वहीं आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन फीस
उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला आवेदकों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख – 02 अगस्त 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख – 01 सितंबर 2021
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा जो 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
पात्र उम्मीदवार 02 अगस्त से 01 सितंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

