April 20, 2026

CG NEWS: पहाड़ में पेड़ पर झूलती मिली अधेड़ महिला की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

phadii

कोरबा: कोरबा जिले में हनुमानगढ़ी के बाईपास वाले हिस्से के पहाड़ में एक पेड़ पर अधेड़ महिला की लाश फंदे पर झूलते बरामद की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने अपने ही साड़ी को फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी लखन पटेल के निर्देश पर कटघोरा पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंची है। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है. महिला की शिनाख्त उसके पोते ने कर ली है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक मृतिका पाली थाना क्षेत्र के बाईसेमर गांव की रहने वाली है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिसका इलाज वह तानाखार में अपने परिजन के यहां रहकर करा रही थी। वह पिछले एक महीने से तानाखार में ही निवासरत थी. जानकारी के मुताबिक कल रात उसने शराब पी रखा था और फिर घर नही लौटी। रात में परिवार वालो ने उसकी खोजबीन भी की। आज सुबह उन्हें भी सूचना मिली कि एक महिला शव पहाड़ देखा गया है। बहरहाल मृतिका की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उसने किन परिस्थितियों में खुदखुशी की इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।


You may have missed