April 19, 2026

मां ने किया मोबाइल पर गेम खेलने से मना, तो 13 साल के बच्चे ने कर ली फांसी लगाकर आत्महत्या

fansi

छतरपुर। कुछ बच्चों में मोबाइल गेम की लत कुछ इस कदर लगी है कि वे इसके लिए कुछ भी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है, जहां गत दिवस दोपहर 13 साल के एक बच्चे को उसकी मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी उसकी मां प्रीती पांडेय ने उसे डांटा। इससे गुस्सा होकर बच्चा अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बच्चा मोबाइल गेम का शौकीन था, लेकिन जब उसे गेम नहीं खेलने दिया तो उसने यह कद उठा लिया।


You may have missed