July 21, 2026

100 रुपये से कम कीमत के जबर्दस्त रिचार्ज, Jio के इस प्लान में सबसे ज्यादा डेटा

jioo

अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं और सस्ते प्लान तलाश रहे हैं तो हमने आपकी यह मुश्किल कम करने की कोशिश की है। हमने रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 100 रुपये से कम के अनलिमिटेड कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान की तुलना की है। तो आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया में से किसके रिचार्ज प्लान में सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।


Jio का 98 रुपये वाला प्लान
हर दिन 1.5GB डेटा यह रिलायंस जियो (Reliance Jio) का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। जियो के 98 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में टोटल 21GB डेटा यूजर्स को दिया जाता है। जियो के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलती है।

वोडा-आइडिया का 99 रुपये वाला प्लान
टोटल 1GB डेटा वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) के 99 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में टोटल 1GB डेटा दिया जाता है। वोडाफोन-आइडिया के 100 रुपये से कम के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि, प्लान में SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलती है।

एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान
टोटल 200 MB डेटा एयरटेल के पास 100 रुपये से कम में 19 रुपये वाला अनलिमिटेड प्लान है। एयरटेल के 19 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल के इस प्लान में कुल 200MB डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलती है।

Jio के प्लान में ज्यादा डेटा, वोडा-आइडिया दे रहा ज्यादा वैलिडिटी
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। यानी, इस प्लान में टोटल 21GB डेटा मिलता है। वहीं, वोडा-आइडिया के 99 रुपये वाले प्लान में कुल 1GB डेटा मिलता है। जबकि एयरटेल के पास 19 रुपये वाला प्लान ही है। ऐसे में 100 रुपये से कम में जियो के प्लान में सबसे ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, वैलिडिटी के मामले में जियो का यह प्लान वोडा-आइडिया के प्लान से थोड़ा पीछे है। जियो के 98 रुपये वाले प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जबकि वोडाफोन-आइडिया के 99 रुपये वाले प्लान में 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है।


You may have missed