Raipur Accident : आल्टो कार ने महिला टीचर को मारी ठोकर, हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल
रायपुर। मोपेड से विवेकानंद नगर से देवपुरी जा रही महिला टीचर को आल्टो कार ने ठोकर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार महिला मौके से अपनी बहन के साथ विवेकानंद नगर से देवपुरी जा रही थी तभी सामने से आ रही एक आल्टो कार क्रमांक CG 04 – MV 4391 ने मोपेड को जोरदार ठोकर मार दी। दोपहर को हुई इस घटना में महिला गंभीर चोटे आई है जबकि पीछे बैठी उसकी बहन बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद आल्टो चालक कार लेकर फरार हो गया। लोगों ने आनन् फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने बताया कि महिला संजय नगर की रहने वाली है और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने नंबर के आधार पर कार और उसके चालक का पता लगा लिया उस पर कार्रवाई की जा रही है।

