April 18, 2026

BIGG BOSS OTT : करण जौहर द‍िखाएंगे Bigg Boss का सबसे BOLD अवतार, देख‍िए नया प्रोमो

IMG_20210803_213824

करण जौहर (Karan Johar) जल्‍द ही BIGG BOSS OTT को होस्‍ट करते हुए नजर आने वाले हैं. अभी तक ये शो टीवी पर आता रहा है और इसका हर सीजन सुर्खियों में रहा है. लेकिन अब इस सीजन के ओटीटी अवतार में क्‍या-क्‍या होने वाला है इसकी झलक करण जौहर इस नए प्रोमो में द‍िखाते हुए नजर आ रहे हैं. नए प्रोमो में साफ है कि शो में काफी बोल्‍ड और मजेदार टास्‍क होने वाले हैं. वूट पर प्रसारित होने वाले इस शो को दर्शक स‍िर्फ एक घंटे के ल‍िए नहीं बल्कि 24 घंटे लाइव भी देख सकेंगे.


पिछले कई सीजनों से दर्शक सलमान खान (Salman Khan) को ये शो होस्‍ट करते हुए देख रहे हैं. लेकिन पहली बार ये शो टीवी से पहले ओटीटी पर टेलीकास्‍ट होगा और इसके ओटीटी वजर्न के होस्‍ट बनने वाले हैं करण जौहर, जबकि सलमान खान को दर्शक टीवी पर ये शो होस्‍ट करते हुए देखेंगे. ऐसे में अपने इस नए रोल को लेकर करण काफी ए‍क्‍साइटेड हैं. अपने इस नए प्रोमो में करण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस बार कंटेस्‍टेंट को सजा देने का मौका दर्शकों को भी म‍िलने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ब‍िग बॉस ओटीटी का प्रीम‍ियर एपिसोड 8 अगस्‍त को रात 8 बजे प्रसार‍ित होगा. जबकि सोमवार से हर शाम 7 बजे आप वूट पर इसका फ्रेश एपिसोड टेलीकास्‍ट होगा. इसके साथ ही दर्शक 24 घंटे कंटेस्‍टेंट को लाइव भी देख सकेंगे.

पिछले 14 सीजनों से ये शो दर्शकों को पसंद आता रहा है और इसी के चलते मेकर्स के सामने इस बार कुछ नया करने का चैलेंज था. ऐसे में ओटीटी के इस नए वर्जन के साथ इस शो में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को म‍िलेगा. इस बार सबसे मजेदार होगा क‍ि कंटेस्‍टेंट की गलती पर उन्‍हें कौनसी सजा म‍िलेगी ये फैसला दर्शक कर सकेंगे.

करण जौहर ब‍िग बॉस के पहले ओटीटी वर्जन की होस्टिंग करेंगे.
करण जौहर ने अपने इस शो के बारे में कहा, ‘मैं इस शो का फैन हूं और इसल‍िए ब‍िग बॉस ओटीटी से जुड़े इन नई चीजों को लेकर काफी एक्‍साइटेड हूं. मैं दर्शकों से म‍िलने के लिए काफी उत्‍साहित हूं. इतना ही नहीं मैं काफी उत्‍सुक हूं ये जानने के ल‍िए क‍ि आखिर दर्शक क‍िस तरह के पनिशमेंट चुनेंगे. इस सब में बहुत मजा आने वाला है.


You may have missed