April 19, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइकों के बिच भिड़ंत में एक युवक का सिर हुआ धड़ से अलग

DHADA

जांजगीर-चांपा| जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सड़क दुर्घटना सामने आया है जिसमें पामगढ़ के मधुकर पेट्रोल पंप के पास आज सुबह लगभग 8: 30 बजे से 8:45 बजे के बीच बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसा में दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया जिससे मौके पर उस युवक की दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं दुर्घटनाग्रस्त युवकों को उपचार के लिए सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया जहां घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उनकी बेहतर उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना में जान गवाने वाले युवक संतोष सुमन के शव का पंचनामा तैयार कर पामगढ़ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

वही इस संबंध में पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृतक 35 वर्षीय युवक संतोष कुमार सुमन पिता स्वर्गीय सुंदर साय सुमन अपने एक अन्य साथी मोटरसाइकिल चालक राहुल के साथ हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 ए एस 8092 पर सवार होकर अपने साथी राहुल के ससुराल खैरा से अपने गांव नेवराबंद आ रहा था उसी दरमियान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एपी 7904 पर सवार होकर बिलारी निवासी एक युवक सामने की ओर से आ रहा था जैसे ही दोनों मोटरसाइकिल मधुकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे दोनों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वही मोटरसाइकिल मो. क्रमांक सीजी 11 ए एस 8092 में सवार संतोष सुमन का सिर धड़ से अलग हो गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई वही दुर्घटनाग्रस्त दोनों घायलों को उपचार के लिए सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया जहां घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उनकी बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


You may have missed