Tokyo Olympics: ऐलेन ने रचा इतिहास, बनीं दो ओलंपिक में दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला
टोक्यो/नई दिल्ली। जमैका की 29 साल की ऐलेन थॉम्पसन हेराह Elaine Thompson Herrah ने टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic में इतिहास रच दिया। वह लगातार दो ओलंपिक में दो-दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। ऐलेन ने मंगलावार को महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


उन्होंने 21.53 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की, जो ओलंपिक के इतिहास में दूसरी सबसे तेज दौड़ है। सबसे तेज दौड़ का रिकॉर्ड गिफिथ जॉयनेर के नाम है जिन्होंने 21.34 सेकंड का समय निकाला था। नामीबिया की क्रिस्टीन एमबोमा को 200 मीटर में रजत और अमेरिका की गैबी थॉमस को कांस्य पदक मिला।
बता दें कि इससे पहले ऐलेन ने शनिवार को महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने यह दौड़ 10.61 सेकंड में पूरी की थी। इस दौरान उन्होंने 0.01 सेकंड से ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें कि ऐलेन ने 2016 रियो ओलंपिक में महिलाओं की 100 और 200 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

