Special offer : सस्ते में हवाई सफर करने का मौका! सिर्फ 915 रुपये में बुक करें टिकट, यहां जानिए पूरी बात
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी IndiGo एक Special offer आई लाई है. इस ऑफर के तहत 915 रुपये में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा का मौका मिल रहा है. कंपनी ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर हवाई यात्रियों के लिए 3 दिन का एक विशेष ऑफर (3-Day Special Sale offering) निकाला है.


इंडिगो ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि इस ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री 4 अगस्त यानी आज से शुरू 6 अगस्त तक चलेगी. यात्री 1 सितंबर, 2021 से 26 मार्च 2022 के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
ग्राहक टिकट बुक करने के लिए Ka-ching का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो वे 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक के साथ 6E सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. साथ ही प्री बुकिंग एड-ऑन्स के लिए Ka-ching का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा. कंपनी के Chief Strategy and Revenue Officer संजय कुमार ने कहा कि इंडिगो के 15 साल पूरे होने के मौके पर यह ऑफर निकाला गया है.
एचएसबीसी (HSBC) का क्रेडिट कार्ड है तो आप 5 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा. कैशबैक 3000 रुपये के मिनिमम ट्रांजैक्शन पर मिलेगा और इसकी अधिकतम राशि 750 रुपये है. कंपनी Fast Forward, 6E Flex और 6E Bagport सहित 6E एड-ऑन्स सुविधाओं को मात्र 315 रुपये में ऑफर कर रही है जबकि कार रेंटल सर्विस का मजा भी मात्र 315 रुपये में उठाया जा सकता है.

