June 3, 2026

राजधानी समेत इन जिलों में बढ़ रहे डेंगू के मरीज: रायपुर में डेंगू के 22 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

IMG_20210804_094635

रायपुर: दुर्ग के भिलाई में आज डेंगू के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें से एक मरीज रिसाली निगम क्षेत्र की मासूम बच्ची है. वहीं एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर हैं. जो एचओडी भी हैं, जिनका उपचार सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है. डेंगू की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने कर दी है.


वहीं पड़ोसी जिले रायपुर में भी आज ही डेंगू के 22 नए मरीजों की पुष्टि की बात सामने आई है. दुर्ग और रायपुर में एक साथ मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा और शासन-प्रशासन में हड़कंप है.


You may have missed